19 अगस्त से छटेगी वीरानी, 4 महीने बाद बड़े पर्दे पर लगेगी नई मूवी होगी खिलाड़ी कुमार की "बेल बॉटम" से शुरुआत

मध्यप्रदेश / भोपाल : अब तक भोपाल में सिर्फ 2 सिनेमाघर खुले हुए हैं जहां पुरानी फिल्में ही लग रही हैं और 20% से भी कम दर्शक मूवी देखने पहुंच रहे हैं।अप्रैल में कोरोना संक्रमण के चलते MP में कोरोना कर्फ्यू के चलते सबकुछ लॉक हो गया था। सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स भी लॉक थे, जो 15 जुलाई से अनलॉक हुए। हालांकि, नई मूवी रिलीज नहीं होने से दर्शकों की संख्या न के बराबर ही है। इस कारण 2 सिनेमाघरों में कई बार शो टाल दिए जाते हैं। सिनेमाघर संचालकों का कहना है कि 'बेल बॉटम' के बाद 'चेहरे' और 'फास्ट एंड फ्यूरियस-9' जैसी नई मूवी भी रिलीज होगी। इससे एक बार फिर दर्शकों का रुझान सिनेमाघर-मल्टीप्लेक्स की ओर बढ़ेगा।
19 अगस्त से यह वीरानी छंटने वाली है और एक बार फिर सिनेमाघर-मल्टीप्लेक्स में नई मूवी लगेगी।भोपाल के सिनेमाघर-मल्टीप्लेक्स से फिल्मी इंटरवल 19 अगस्त को खत्म हो जाएगा। करीब 4 महीने के बाद शहर के 5 सिनेमाघर-मल्टीप्लेक्स के बड़े पर्दे पर नई मूवी 'बेल बॉटम' दर्शक देख सकेंगे।अब चूंकि नई मूवी की रिलीज डेट आ चुकी है। इसलिए फिल्म इंडस्ट्री फिर से खड़ी होगी। बता दें शर्त 50% दर्शक ही हॉल में बैठ सकेंगे |




