ग्लोबल गूंजजागते रहोताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

कांग्रेस में टिकट को लेकर शक्ति प्रदर्शनः कार्यकर्ताओं ने तोड़ा गेट

कार्यकर्ताओं ने तोड़ा गेट

भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में सभी नेता टिकेट को लेकर प्रयास करने में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस में टिकट और उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया चल रही है। साथ ही टिकट को लेकर नेताओं का शक्ति प्रदर्शन भी जारी है। इसी कड़ी में आज प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला पीसीसी दफ्तर में कॉन्फ्रेंस कर रहे थे तभी कार्यकर्ता अपने नेताओं के सर्मथन में नारे लगाने लगे।

मिली जानकारी के अनुसार नेताओं के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। अपने-अपने नेताओं के लिए समर्थकों ने शक्ति प्रदर्शन भी किया। नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं ने पीसीसी का एक गेट भी तोड़ दिया। बताया जाता है कि रणदीप सुरजेवाला कॉन्फ्रेंस कर रहे थे और बाहर कार्यकर्ता नारेबाजी कर रहे थे। प्रेस कॉन्फ्रेंस रूम में आने के लिए कार्यकर्ताओं ने दरवाजा तोड़ दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button