सभी खबरें

देश भर के DELED डिग्री धारी लोग भी दे सकेंगे शिक्षक भर्ती परीक्षा, एचआरडी मिनिस्टर रमेश पोखरियाल ने दी जानकारी

भोपाल डेस्क 

देश के अनेक राज्यों में रहने वाले डीएलड (DELED) पास उम्मीदवारों के लिए एचआरडी मिनिस्ट्री (HRD Ministry) की तरफ से एक बड़ी खबर आ रही है। उनका DELED सर्टिफिकेट अब शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए मान्य हो गया है। भारत सरकार की ओर से एचआरडी मिनिस्टर श्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' (Ramesh Pokhriyal Nishank) ने इसकी घोषणा की है। इससे पहले पटना हाईकोर्ट (Patna High Court) ने भी इस मामले के ऊपर हस्तक्षेप किया था।

क्या कहा था कोर्ट ने
पटना हाईकोर्ट ने इस मामले में कहा था की सरकार की तरफ से जो टीचरों की बहाली के लिए आदेश आया है वह अमान्य है उसे खारिज किया जाता है। दरअसल नेशनल काउंसिल ऑफ टीचर एजुकेशन (NCTE) ने एक आदेश जारी किया था जिसमें प्राइमरी टीचरों की बहाली में 18 महीने के D.El.Ed कोर्स को अमान्य करार दिया था। पटना हाईकोर्ट के इस फैसले से एनआईओएस डीएलएड डिग्री धारियों को काफी राहत मिली थी। हाईकोर्ट ने डिप्लोमा इन एलीमेंट्री डिग्री (Diploma In Elementary Education) धारियों को शिक्षक बहाली प्रक्रिया में शामिल होने की अनुमति दे दी थी और अब रमेश पोखरियाल निशंक द्वारा दिए गए इस बयान के बाद ऐसे सभी शिक्षक जिनके पास डिग्री है वे परीक्षा में बैठ पाएंगे।NCTE को इसे लेकर निर्देश दे दिए गए हैं और मंत्रालय के इस फैसले ने इस कोर्स को करने वाले देश भर के करीब 15 लाख शिक्षकों को एक वरदान दिया है।

गौतम कुमार 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button