सभी खबरें

खोजी पत्रकारों के अंतरष्ट्रीय नेटवर्क GIJN में मप्र के वरिष्ठ पत्रकार दीपक तिवारी बतौर संपादक नियुक्त 

खोजी पत्रकारों के अंतरष्ट्रीय नेटवर्क GIJN में मप्र के वरिष्ठ पत्रकार दीपक तिवारी बतौर संपादक नियुक्त 

भोपाल:– अक्सर मध्यप्रदेश पत्रकारिता जगत में गौरवान्वित होते आया है एक बार फिर से मध्य प्रदेश को यहां के पत्रकार ने गौरवान्वित किया है. इस बार राजधानी भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार दीपक तिवारी और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति के लिए अंतरराष्ट्रीय ग्लोबल इन्वेस्टिगेटिव जनरलिज्म नेटवर्क (GIJN) में बतौर संपादक नियुक्त किया गया है। 

80 देशों के 203 से ज्यादा खोजी पत्रकार संगठनों की सर्वोच्च संस्था जीआईजीएन विश्व की प्रतिष्ठित संस्था में से एक है. यह पूरी दुनिया में खोजी पत्रकारिता के नए-नए आयामों को आपस में चर्चा करके नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का काम करते हैं। इस संगठन का मुख्यालय वाशिंगटन में है जबकि इसकी सेवाएं फ्रेंच, स्पेनिश, रूसी, अफ्रीकी, चीनी, अरबी, उर्दू, बांग्ला और अंग्रेज़ी भाषा में चलती है।

मप्र के वरिष्ठ पत्रकार  दीपक तिवारी को हिंदी भाषा में के लिए संपादक नियुक्त किया गया है। साथ ही यह बता दें कि इनका मुख्यालय भोपाल ही रहेगा. GIJN पत्रकारिता की नई तकनीकों और पब्लिक डोमेन में उपलब्ध जानकारियों के आधार पर एक रिसोर्स सेन्टर चलता है जिसे कोई भी पत्रकार उपयोग कर सकता है। 

 जीआईजीएन का हर दो वर्ष में एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन होता है जिसमें भारत समेत पूरी दुनिया के पत्रकार हिस्सा लेते हैं। 

 आने वाले समय में यह संस्था पत्रकारों के लिए फेलोशिप भी ला सकती है.

 मध्य प्रदेश के सभी पत्रकारों वरिष्ठ जनों ने वरिष्ठ पत्रकार दीपक तिवारी को बधाई दी 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button