सभी खबरें

भोपाल के सुखी सेवनिया में पेड़ से लटका मिला सड़ा हुआ शव

भोपाल के सुखी सेवनिया में पेड़ से लटका मिला सड़ा हुआ शव

भोपाल: 
भोपाल के सुखी सेवनिया इलाके में एक अज्ञात व्यक्ति की डेड बॉडी पेड़ से लटकी मिलने के बाद दहशत फैल गई।

 

जांच अधिकारी एएसआई बीपी बुंदेला ने बताया कि रविवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे क्षेत्र का निवासी भदभदा रेलवे ट्रैक के पास जंगल में मवेशी चराने गया था, तभी उसने एक पेड़ से लटकी हुई व्यक्ति की डेड बॉडी दिखी। उन्होंने तुरंत डायल-100 पर फ़ोन कर घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया। प्राथमिक जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है।

एएसआई ने कहा, “शव पिछले तीन-चार दिनों से पेड़ से लटका हुआ था क्योंकि यह पूरी तरह से सड़ चुका था। पुलिस अभी तक शव की पहचान नहीं कर पाई है उसकी पहचान के लिए उसकी तस्वीर प्रसारित की गई है।”

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button