सभी खबरें

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का निर्णय, दिव्यांग स्टूडेंट्स छोड़ सकेंगे बची हुई परीक्षाएं

मध्यप्रदेश/जबलपुर(Jabalpur) – : केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ,सीबीएसई(CBSE) ने 10वीं ,12वीं की बची हुई परीक्षाओं में दिव्यांग स्टूडेंट्स(Students) को अब बड़ी राहत दी है। चिल्ड्रन विथ स्पेशल नीड्स की कैटेगरी में आने वाले स्टूडेंट्स को बची हुई परीक्षाओं में शामिल ना होने का अब विकल्प  दिया है। अब कहा गया है की इन स्टूडेंट्स को परीक्षा में लिखने के लिए सहायक की आवश्यकता होती है।इस कारण से सोशल डिस्टेंसिंग(Social distancing) का पालन करना इनके लिए बहुत  कठिन होगा।इसलिए इस बात को ध्यान में रखते हुए सीबीएसई ने निर्देश दिए हैं कि ऐसे स्टूडेंट्स के रिजल्ट वैकल्पिक मूल्यांकन योजना के आधार पर जारी किए जाएंगे।अब  बची हुई परीक्षाएं 1 से 15 जुलाई के बीच हो सकती हैं।

अब ये प्रोसेस करनी होगी – :

1 – : चिल्ड्रन विथ स्पेशल नीड्स कैटेगरी में दृष्टि बाधित, मस्कुलर डिस्ट्रॉफी, लोकोमीटर इंपेयरर्ड और कम हाइट वाले स्टूडेंट्स आते हैं। बची हुई परीक्षाओं में शामिल हों या ना हो ,अब  ये अब इन्हें खुद को तय करना है।

2 – : ऐसे स्टूडेंट्स को लिखने के लिए सहायक उपलब्ध नहीं हो पता है तो वे बची हुई  परीक्षाओं में शामिल नहीं होना चाहते तो वह स्कूलों को जानकारी दे सकते हैं।

3 – : ऐसे स्टूडेंट्स का रिजल्ट वैकल्पिक मूल्यांकन योजना के मुताबिक बनाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button