
रतलाम। मध्यप्रदेश में नेताओं की बयानबाजी अक्सर बड़ा मुद्दा बनती है। लेकिन अब इसमें साधु संत भी शामिल होने लगे हैं। वहीं संत साध्वी प्राची हमेशा अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। एक बार फिर उन्होंने बेटियों को लेकर कहा कि बेटियां पर्स में लिपस्टिक नहीं चाकू रखे। ओम और अल्लाह के बयान पर प्राची ने पलटवार करते हुए कहा कि मदनी को हिंदू धर्म की ABCD नहीं मालूम। हिंदू राष्ट्र था और रहेगा। तुम केवल कागज ढूंढते रहो। संतों को देश की जरूरत है उनका सम्मान कीजिए।
आपको बता दें कि संत साध्वी प्राची बुधवार को रतलाम जिले के आलोट पहुंची। जहां उन्होंने अनादि कल्पेश्वर के दर्शन कर भगवान का जलाभिषेक किया। साथ ही मीडिया से चर्चा करते हुए साध्वी प्राची ने कहा कि अपनी बेटियों को बचाने के लिए कट्टर संस्कार देने पड़ेंगे। मैं तो कहूंगी पर्स में लिपस्टिक की जगह चाकू रखना चाहिए। जेहादी गर्दन उतारने पर उतारू हो उससे पहले वह उसकी गर्दन उतार दे। बता दें कि साध्वी प्राची मूलतः उत्तर प्रदेश के बागपत जिले की रहने वाली है।