सभी खबरें

ऋषि कपूर की अंतिम यात्रा में नहीं शामिल हो सकीं बेटी रिद्धिमा

Bhopal Desk:Garima Srivastav

 ऋषि कपूर की अंतिम यात्रा में उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर शामिल नहीं हो पाए. बता दें कि रिद्धिमा उस वक्त दिल्ली में थी जिस दौरान ऋषि कपूर की मृत्यु हुई. हालांकि गृह मंत्रालय ने उन्हें मुंबई जाने की परमिशन दे दी थी. रिद्धिमा को दिल्ली से मुंबई भेजने के लिए चार्टर्ड प्लेन की परमिशन मांगी गई. पर उन्हें परमिशन नहीं मिल पाई. जिसके बाद रिद्धिमा 1400 किलोमीटर का सफर सड़क द्वारा तय करेंगी.

 ऋषि कपूर का आज चंदनवाड़ी श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया. ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर उनकी मां नीतू कपूर समेत कुल 24 लोग अंतिम दर्शन में मौजूद रहे.

 ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर पिता के अंतिम दर्शन नहीं पा सकी.

 कौनकौन अंतिम दर्शन में हुआ शामिल:- 

 नीतू कपूर रणबीर कपूर के अलावा ऐश्वर्या राय बच्चन, आलिया भट्ट,  करीना कपूर,  अभिषेक बच्चन, अनिल अंबानी,  रीमा जैन,  मनोज जैन, आदर जैन,  अनीशा जैन, विमल पारीख इत्यादि श्मशान घाट पर मौजूद रहे. अंतिम विदाई के दौरान सभी की आंखें भरी हुई थी. 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button