दमोह : दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में हुई रिंकू शर्मा की हत्या के विरोध में विभिन्न संगठनों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंप कर पांच सूत्रीय रखी मांगे

दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में हुई रिंकू शर्मा की हत्या के विरोध में हिंदू संगठन सकते में आ गए हैं। आज विभिन्न हिंदू संगठनों ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंप कर अपनी पांच सूत्रीय मांगे रखी।
दमोह से शंकर दुबे की रिपोर्ट : – बीते 10 फरवरी को दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में राम जन्मभूमि के लिए चंदा एकत्र करने वाले कार्यकर्ता रिंकू शर्मा की हत्या के बाद अब हिंदू संगठनों में आक्रोश बढ़ गया है। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आज एक ज्ञापन एसडीएम गगन विसेन को सौंपा एवं नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया। ज्ञापन में कहा गया है कि रिंकू शर्मा द्वारा राम जन्म भूमि के लिए चंदा एकत्र किया जा रहा था। जिसको लेकर मुस्लिम धर्म के दर्जन भर लोगों ने उसे कई बार धमकाया था एवं राम जन्म भूमि संबंधित कोई भी कार्यक्रम न करने की चेतावनी दी थी। जब रिंकू शर्मा ने चंदा करना जारी रखा तब बीते दिवस रात्रि 10 बजे उक्त समुदाय के दर्जन भर लोगों ने उसके घर में घुसकर मारपीट की तथा सिलेंडर में विस्फोट कर पूरे परिवार को भी जान से मारने का प्रयास किया। साथ ही रिंकू शर्मा को चाकुओं से गोद दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि रिंकू शर्मा ने हमले के पूर्व एक शिकायत थाने में दर्ज कराई थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाई नहीं की। पुलिस की अनदेखी के कारण ही यह घटना हुई है। ज्ञापन में कहा गया है कि समुदाय विशेष के लोगों द्वारा जेहादी तरीके से सामूहिक रूप से हिंदू संगठन से जुड़े लोगों की लगातार हत्या की जा रही है, लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जाती है जिससे हिंदू संगठनों में आक्रोश व्याप्त है। इस अवसर पर बजरंग दल के जिला संयोजक पवन रजक, नरेंद्र जैन, श्री राम पटेल, सतीश चौबे, अजय मिश्रा, कन्हैया पटेल, सुरेश मिश्रा, शिवम दुबे, तनुज, प्रभात सोनी, शंभू विश्वकर्मा, सनी तिवारी, छोटू विश्वकर्मा, रवि ठाकुर, अभय रजक, राम मिश्रा, शिवा चक्रवर्ती, तुलसीराम, कुलदीप, मनोज तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
यह सुनियोजित साजिश है : –
हिंदू संगठनों ने ज्ञापन में कहा है कि किसी हिंदू वादी कार्यकर्ता की हत्या का यह पहला मामला नहीं है। इसके पूर्व भी हरियाणा में निकिता तोमर, कासगंज में चंदन गुप्ता, कमलेश तिवारी, राजेश जाट, ट्विंकल शर्मा, आगरा में अरुण माहोर, पालघर में 2 साधुओं की निर्मलता से हत्या, तमिलनाडु में केवी लिंगन, हैदराबाद में डॉक्टर प्रियंका रेड्डी, पंजाब में विधु जैन, कर्नाटक में प्रशांत तिवारी तथा पश्चिम बंगाल में बंधु गोपाल की पूरे परिवार सहित निर्ममता से हत्या कर दी गई । ऐसा प्रतीत होता है कि हिंदू संगठन से जुड़े लोगों की हत्याएं सुनियोजित तरीके से की जा रही हैं।
क्या है मांग : –
ज्ञापन में हिंदू संगठनों ने रिंकू शर्मा के हत्यारों को फांसी एवं अन्य आरोपियों पर रासुका की कार्यवाही करने की मांग की है। इसके अलावा फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई एवं एक विशेष लोक अभियोजक की नियुक्ति, रिंकू शर्मा के एक परिजन को नौकरी एवं आर्थिक मदद देने की मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि जिन जमीनों पर अवैध रूप से समुदाय विशेष द्वारा कब्जा किया गया है उसे मुक्त कराया जाए। साथ ही मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में रह रहे हिंदुओं को अधिक से अधिक शस्त्र लाइसेंस प्रदान किए जाएं। इसके अलावा दिल्ली पुलिस को किसी भी घटना के लिए जवाबदेही बनाया जाए। 




