सभी खबरें

दमोह : कांग्रेस उम्मीदवार अजय टंडन ने बांटे पैसे, बीजेपी ने घेरा, कांग्रेस ने किया बचाव

मध्यप्रदेश/दमोह – मध्यप्रदेश की दमोह विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है, जिसके तहत 17 अप्रैल को मैैदान होना है जबकि 2 को नतीजे सामने आएंगे। लेकिन उस से पहले प्रदेश में सियासत का दौर शुरू हो गया हैं। दमोह सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अजय टंडन का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ हैं। वीडियो में वो पैसे बांटते हुए नजर आ रहे हैं। अजय टंडन हाथ में नोट की गड्डी रखे हुए हैं और एक के बाद एक उसमें से नोट निकालकर लोगों को दे रहे हैं। ये वीडियो सामने आने के बाद प्रदेश में हड़कम मच गया हैं। 

वहीं, इस वीडियो को लेकर बीजेपी के नेताओं ने दमोह उप चुनाव में कांग्रेस पर पैसों का ‘खेला होवे’ का आरोप लगाया हैं। बीजेपी ने मामले में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को ज्ञापन देकर शिकायत दर्ज कराई हैं। बीजेपी ने कांग्रेस प्रत्याशी के पैसे बांटने के वीडियो को आचार संहिता का उल्लंघन बताया। बीजेपी ने इस मामले में आयोग से तत्काल कार्रवाई करते हुए कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन निरस्त करने की मांग की। 

बीजेपी ने ट्वीट कर लिखा है कि जब झूठे वादों पर बात नहीं चल पाती तो कांग्रेस अपने न्यूनतम स्तर पर उतर ही आती हैं। दमोह से कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन नोट के जरिये जनता को खरीदने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं, लेकिन दमोह की जनता समझदार हैं। कमल नाथ जी जनता भगवान है, बिकाऊ नहीं। कृपया @ECISVEEP संज्ञान लें!

इधर, कांग्रेस अजय टंडन के बचाव में उतर आई हैं। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने वायरल वीडियो पर कहा है कि उप चुनाव के दौरान बैनर पोस्टर समेत कई कार्यक्रम होते हैं। प्रचार प्रसार के लिए यदि कोई राशि दी जाए तो यह चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन नहीं होता। बीजेपी इसे बेवजह तूल दे रही हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button