सभी खबरें

दमोह उपचुनाव नतीजे : चुनाव आयोग ने लिया एक और बड़ा फैसला, दिए ये निर्देश

मध्यप्रदेश/दमोह – मध्यप्रदेश में कोरोना की भयावह स्थिति के बावजूद भी दमोह उप चुनाव हुए थे और जल्दी अब उनके परिणाम आने वाले हैं। बता दें कि पांच राज्यों में हुए चुनाव की मतगणना 2 मई को होगी और इसी दिन नतीजे घोषित किए जाने हैं। इस से पहले चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लिया हैं।

इस फैसले के मुताबिक अब राजनीतिक पार्टी के उम्मीदवारों और उनके एजेंटों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई हैं। इसके तहत मतगणना केंद्र में प्रवेश पाने के लिए उम्मीदवार के पास 24 घंटे के भीतर की आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट होनी चाहिए, या फिर उन्हें वैक्सीन के दोनों डोज लगे हों। 

इस से पहले कोर्ट ने दमोह चुनाव के परिणामों पर किसी भी तरह का जश्न या रैली निकालने पर पूर्णतः हाईकोर्ट ने प्रतिबंध लगा दिया है कोर्ट ने जीत के जश्न पर पूर्णतः रोक लगाते हुए मतगणना में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

हाईकोर्ट ने दमोह कलेक्टर को आदेश दिया है कि वो 2 मई को दमोह उपचुनाव की मतगणना के दौरान कोविड गाइडलाइन का पूरा पालन करवाएं। हाईकोर्ट ने निर्देश दिया है कि दमोह में मतगणना स्थल और मतगणना स्थल पर भीड़ न जुटने दी जाए, साथ ही हाईकोर्ट ने कलेक्टर को सख्त आदेश दिये है कि दमोह में उपचुनाव का परिणाम आने के बाद राजनीतिक दलों और नेताओं को विजय जुलूस या रैली नहीं निकालने दी जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button