सभी खबरें

दमोह उपचुनाव : कांग्रेस उम्मीदवार अजय टंडन बोले हो सकती है मेरी हत्या, गरमाई सियासत

मध्यप्रदेश/दमोह – पांच राज्यों के चुनाव के साथ दमोह का उपचुनाव भी हो रहा हैं। जिसके लिए 17 मई अप्रैल को वोटिंग होगी और 2 मई को नतीजे आएंगे। लेकिन उस से पहले सियासत के साथ साथ  आरोप प्रत्यारोप का दौर शूर हो गया हैं। लगातार नेता एक दूसरे पर आरोपों की बौछार कर रहे हैं। इसी बीच अब दमोह सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन ने बड़ा बयान देकर सियासी हलचल तेज कर दी हैं। 

कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन उनकी हत्या की आशंका जताई हैं। अजय टंडन ने कहा कि मेरी हत्या हो सकती हैं। उनके इस बयान के बाद प्रदेश में खलबली मच गई हैं। वहीं, बीजेपी ने भी इसपर तंज कसना शुरू कर दिया हैं। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने इसे हास्यास्पद बताया।  केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल का कहना है कि कांग्रेस पार्टी को दमोह उपचुनाव के नतीजे का भान पहले ही हो चुका है। कांग्रेस हताशा के दौर से गुजर रही है और इस कारण से ऐसे बयान सामने आ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button