दमोह विधानसभा उपचुनाव : BJP के कई असंतुष्ट नेता हमारे संपर्क में, होंगे Congress में शामिल!! बड़ा दावा

मध्यप्रदेश/दमोह – साल 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर राहुल लोधी जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। लेकिन वो दल बदल कर बीजेपी में शामिल हो गए और अब भाजपा के टिकट पर उम्मीदवार हैं। ऐसे में 2018 में बीजेपी को हराने वाली कांग्रेस पार्टी अब 2021 के उपचुनाव में अजय टंडन के चेहरे के साथ जीत को जारी रखना चाहती हैं। इस सीट पर होने वाले उपचुनाव को जीतने के लिए दोनों प्रमुख दलों ने अपनी कमर कस ली हैं।
आज कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ दमोह के दौरे पर रहेंगे। लेकिन इस दौरे से पहले पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर ने ये कहकर माहौल गर्मा दिया है कि बीजेपी के कई असंतुष्ट नेता उनके संपर्क में हैं। पीसीसी उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर ने कहा है कि दमोह में बीजेपी के असंतुष्ट नेता कांग्रेस प्रभारियों के संपर्क में हैं और आज कमलनाथ के दमोह दौरे के दौरान भाजपाइयों को कांग्रेस में शामिल करने पर पार्टी कोई फैसला कर सकती हैं। आज होने वाले कमलनाथ के दौरे के बाद ये तय होगा।
बता दे कि कमलनाथ दमोह में पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर उपचुनाव की रणनीति पर मंथन करेंगे। कहा जा रहा है कि इसी दौरान असंतुष्ट बीजेपी नेताओं को कांग्रेस में शामिल कराया जाएगा। हालांकि, अभी ये कहना मुश्किल है कि दमोह से कोई कांग्रेस में शामिल होगा, क्योंकि यहां बीजेपी की कमान दिग्गज नेता गोपाल भार्गव और भूपेंद्र सिंह के हाथों में हैं।
वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी ने भी रणनीति बदलते हुए पार्टी के बड़े नेताओं को दमोह चुनाव की जिम्मेदारी सौंप दी हैं। कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने के लिए पार्टी ने प्रभारियों और विधायकों के बाद सभी संगठनों के प्रदेश अध्यक्षों को भी तैनात कर दिया हैं। पीसीसी के मुताबिक महिला कांग्रेस की मांडवी चौहान, यूथ कांग्रेस के विक्रांत भूरिया, एनएसयूआई के विपिन वानखेड़े और सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष रजनी सिंह को दमोह सीट की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। ताकि वह दमोह पहुंचकर पार्टी के पक्ष में माहौल बना सकें। जबकि जिला अध्यक्ष के रूप में मनु मिश्रा को नियुक्त कर दिया हैं। जो इस सीट से दावेवार मानें जा रहे थे।
.jpeg)



