राजगढ़:- दलित परिवार हुआ फिर दबंगों का शिकार, घोड़ी पर बैठा दूल्हा तो दबंगों ने किया पथराव

राजगढ़:- दलित परिवार हुआ फिर दबंगों का शिकार, घोड़ी पर बैठा दूल्हा तो दबंगों ने किया पथराव
राजगढ़:- दलितों के साथ अक्सर कर दबंगों की दबंगई का मामला मध्यप्रदेश में सामने आता रहता है. अब एक बार फिर प्रदेश के राजगढ़ जिले से ऐसा ही एक मामला सामने आया. जहां एक दूल्हे की बारात निकलते ही दबंगों ने उस पर हमला कर दिया.
माचलपुर थाना क्षेत्र के कचनारिया गांव में राजेश अहिरवार की शादी हो रही थी. शनिवार को सामाजिक भोज और राजेश की बारात की तैयारी थी. रात करीब साढ़े दस बजे जैसे ही DJ बजने वाला था उसी दौरान गांव के दबंग शादी में पहुंच गए.
इसी बीच दबंगों और दूल्हे के परिवार के बीच बारात निकलने को लेकर विवाद छिड़ गया.
नाराज दबंगों ने राजेश के घर लगे शादी के पंडाल को गिरा दिया. घर में बनी रसोई और खाना फेंक दिया. इसके साथ ही दबंगों ने उनके घर पर पथराव कर दिया. पथराव के बाद भगदड़ मच गई. शादी में काम करने वाले हलवाई और कई मेहमान भाग निकले. पथराव और अफरा-तफरी में 6 लोग घायल हो गए.
जिसके बाद मौके पर पुलिस बल पहुंच गई.




