ग्‍लोबल मार्केट में कच्‍चे तेल के दाम 114 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचे, बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम?

नई दिल्ली : सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों को करीब 41 दिनों से स्थिर बनाए रखा है। आखिरी बार 6 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए थे। जब पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 10.20 रुपये प्रति लीटर का इज़ाफ़ा हुआ था, तब से अब तक वहीं दाम चल रहे है।

इधर, ग्‍लोबल मार्केट में कच्‍चे तेल के दाम 114 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गए हैं, और ये इसी ऊंचाई पर बना रहता है तो कंपनियों पर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने का दबाव भी बढ़ जाएगा। बाजार विश्‍लेषकों का मानना है कि क्रूड के दाम बढ़ते रहे तो पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला भी शुरू हो सकता है।

जानें इन चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

इन शहरों में भी नए भाव जारी

Exit mobile version