सभी खबरें

क्राईम ब्रांच एवं सरदारपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता

  • अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के 03 सदस्य गिरफ्तार
  • आरोपी के कब्जे से 17 चोरी की मोटर सायकल ज़ब्त 

धार से मनीष आमले की रिपोर्ट –  जिलें में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार के निर्देशन में जिलें के समस्त सीएसपी, एसडीओपी, थाना प्रभारियों के साथ-साथ क्राईम ब्रांच प्रभारी संतोष कुमार पाण्डेय को लगाया गया था।

इसी तारतम्य में  पांच अगस्त को क्राईम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना टांडा क्षेत्र के ग्राम बराड़ व बगोली के रहने वाले दिलीप अलावा व जितेन्द्र पलासे अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर मोटर सायकले चुराने में सक्रिय है, तथा वे तीनो चोरी की तीन मोटर सायकले बेचने के लिए थाना सरदारपुर भोपावर ग्रिड के पास खडे है। मुखबिर की सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। एसडीओपी सरदारपुर ऐश्वर्य शास्त्री के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच प्रभारी संतोष कुमार पाण्डेय एवं थाना प्रभारी सरदारपुर बलजीत सिंह बिसेन को आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गये। 

क्राईम ब्रांच टीम एवं थाना सरदारपुर पुलिस टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए भोपावर ग्रिड के पास पहुंचे जहां पहले से ही मुखबिर द्वारा बताये गए हुलिए के तीन व्यक्ति, तीन मोटर सायकलें लेकर खड़े दिखे, जो पुलिस को देखकर घबराते हुए भागने लगे। टीम द्वारा घेराबंदी कर तीनो व्यक्तियों को पकड़ लिया गया। टीम द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर तीनो व्यक्तियों ने अपने नामजितेन्द्र पिता स्व. रेमसिंह पलासे जाति भील उम्र 20 साल निवासी ग्राम बगोली पलासिया फलिया थाना टांडा जिला धार, दिलीप पिता वेरसिंह अलावा जाति भील उम्र 19 साल निवासी ग्राम बराड़ तडवी फलिया थाना टांडा जिला धार, रवि पिता इन्दरसिंह डोडवे जाति भिलाला उम्र 26 साल निवासी ग्राम बडी हथवी थाना नानपुर जिला अलीराजपुर बताया।तीनो व्यक्तियों से उनके पास की तीनों मोटर सायकल के कागज मांगने पर नही होना बताया, चोरी की शंका होने से सख्ती से पूछताछ करने पर तीनों ने मोटर सायकलो को चोरी की बताई। एक मोटर सायकल की डिक्की में एक लोहे की टामी भी रखी हुई थी।  

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि हम तीनों रात के अंधेरे में मकान, दुकान के सामने खड़ी मोटर सायकल का लॉक तोडकर मोटर सायकले चुराते है। हमने जिलें के मनावर, टांडा, कुक्षी, गंधवानी व झाबुआ, खंडवा, मंदसौर व गुजरात से मोटर सायकले चुराई है। कुछ मोटर सायकले हमने हमारे घर में छिपाकर रखी है। आरोपियों के कब्जे से 08 होंडा साईन, 04 हीरो एच.एफ. डीलक्स, 02 हीरो स्पलेंडर प्रो, 01 पल्सर, 01 हीरो आई स्मार्ट, 01 हीरो होरनेट कुल 17 मोटर सायकलें कीमती लगभग 9,00,000/- रूपये की एक लोहे की टामी जप्त कर ली है। 

  • 1.    होन्डा साइन     ग्रे सिल्वर    ME4JC364MD7357596    JC36373182601    MP11MM6552    अमित पिता दिनेश चन्द्र सोनी नि. तिलक मार्ग कुक्षी
  • 2.    हिरो स्पेन्डर प्रो    काला नीले सिल्वर पट्टे    MBLHA10ACB9J01918    HA10EHB9J11130    MP11MF8952    सैफुद्दीन पिता मुल्ला हुसैन भाई नि. गणेश चौपाटी मनावर
  • 3.    होन्डा साइन    काला रंग सिल्वर लाल पट्टा    ME4JC65ALJ7254422    JC65E72398486    MP12MV5150    जयप्रकाश पिता गणपत धाकसे नि. गोडावडी भगवानपुरा जि. खण्डवा
  • 4.    हीरो स्पेलैण्डर प्रो    काला रंग सिल्वर पट्टा    MBLHA10ASDHC00129    HA10ELDHC00040    MP11MK3022    मानसिंह पिता हरसिंह जामेले नि. अवल्दामान गंधवानी
  • 5.    होण्डा साइन     ग्रे    ME4JC731HGT003452    JC73ET0005572    MP45MJ7086    दीवान कटारा नि. जम्बू फलिया हेडावा काकनवानी थांडला जि. झाबुआ
  • 6.    हीरो एच.एफ. डीलक्स    रेड ब्लैक    MBLHAC02XK9E26444    HA11EMK9E27931    MP14NA4455    लाभचन्द्र माली पिता गिरधारीलाल नि. सीतामऊ जि. मंदसौर
  • 7.    हीरो एच.एफ. डीलक्स    रेड ब्लैक    MBLHAW026K5A05247    HA11ENK5A10370    MP11MZ9611    संजय पिता छतरसिंह बघेल नि. ग्राम भीमपुरा कुक्षी
  • 8.    हीरो आई. स्मार्ट    सिल्वर ब्लैक    MBLHA12ACFHJ18761    HA12EMFHJ19252    MP41MU7275    रामप्रसाद सोलंकी पिता राजाराम सोलंकी नि. हाटपिपल्या जि. देवास
  • 9.     हीरो एच.एफ डीलक्स    ब्लैक सिल्वर पट्टा    MBLHAW037K5G40311    HA11ENK5G20536    कोई रिकार्ड नही    निरंक
  • 10.    होण्डा साइन     ब्लैक रेड पट्टे में    ME4JC651HGT308388    JC65E70456061    GJ05NJ1279    निरंक
  • 11.    होण्डा साइन    ब्लैक रेड पट्टे में    ME4JC36JDD7412974    JC36E77634474    कोई रिकार्ड नही    निरंक
  • 12.    होण्डा साइन    ब्लैक रेड पट्टे में    ME4JC652HG7192136    JC6 5E70619494    कोई रिकार्ड नही    निरंक
  • 13.    होण्डा साइन    ब्लैक रेड पट्टे में    ME4JC65AGJ7139020    JC36E77962671    कोई रिकार्ड नही    निरंक
  • 14.    होण्डा साइन    ब्लैक रेड पट्टे में    ME4JC734LHT141927    JC73ET1255937    कोई रिकार्ड नही    निरंक
  • 15.    हीरो हाँरनेट    ग्रे औरेंज पट्टा    ME4KC239JH8039723    KC23E84074180    कोई रिकार्ड नही    निरंक
  • 16.    बजाज पल्सर    मेहरून     MD2A11CZ1CCJ58605    DHZCCU54068    कोई रिकार्ड नही    निरंक
  • 17.    हीरो एच.एफ. डीलक्स    लाल    MBLHA11ATG9K25781    HA11EJG9K01082    कोई रिकार्ड नही    निरंक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button