मझौली में क्राइम ब्रांच और पुलिस का जुआ फाड़ पर छापा, 10 जुआरियों के पास मिली इतनी रकम

मझौली में क्राइम ब्रांच और पुलिस का जुआ फाड़ पर छापा, 10 जुआरियों के पास मिली इतनी रकम
- खेरमाई मंदिर के पीछे ताश के पत्तों पर लग रहे थे हार जीत के दांव
- 16780 रूपए और तीन मोटरसाइकिल के साथ चार मोबाइल पुलिस ने किए जप्त
द लोकनीति डेस्क मझौली
क्राइम ब्रांच और मझौली पुलिस ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर ग्राम सिलहटी खखरा स्थित खेरमाई मंदिर के पीछे चल रहे दुआ फाड़ पर छापा मारा। पुलिस को देखते ही जुआरियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने जुआ फाड़ से 10 जुआरियों को गिरफ्तार करते हुए 16780 रुपए के अलावा तीन मोटरसाइकिलें और चार मोबाइल जप्त किए।
क्राईम ब्रांच को सूचना मिली कि थाना मझोली अंतर्गत ग्राम सिल्हेटी खखरा में खेरमाई मंदिर के पास कुछ जुआडी ताश पतों पर हारजीत का दंाव लगाकर जुआ खेल रहे है। सूचना पर क्राईम बांच की टीम एवं मझोली पुंलिस के द्वारा संयुक्त रूप से घेराबंदी कर दबिश देते हुये भद्दी चौधरी निवासी ग्राम मण्डला गुरैट थाना गोसलपुर, मूलचंद साहू निवासी मझोली, प्रथमेश राजपूत ग्राम सुनवानी मझोली, भैयालाल बर्मन ग्राम सिल्हेटी, प्रकाश बर्मन निवासी इं्रदाना, खुशीलाल बर्मन निवासी ग्राम सिल्हेटी, नंदकिशोर शर्मा निवासी मझोली, उमेश कुमार पटेल निवासी ग्राम कूडा गोसलपुर, भारत बर्मन निवासी ग्राम खमरिया, गणेश सिंह राजपूत निवासी ग्राम रिमझा मझोली, को रंगे हाथ जुआ खेलते हुये पकड़ा गया। कब्जे एवं फड़ से 16 हजार 780 रूपये नगद ताश के 52 पत्ते एवं 4 मोबाईल तथा 3 मोटर सायकिल जप्त करते हुये थाना मझोली में जुआडियो के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है।

जुआडियों को रंगे हाथ जुआ खेलते हुये पकडने में क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक आर.पी. बर्मन, राधेश्याम दुबे, आरक्षक अमीरचंद दुबे, ओम नारायण सिंह, आनंद तिवारी, महेन्द्र पटेल, रोहित द्विवेदी, मुकुल गौतम एवं चैकी प्रभारी इंद्राना उप निरीक्षक जयहिंद शर्मा, आरक्षक अनुज, अभिषेक की सराहनीय भूमिका रही।



.jpg)
