सभी खबरें

अरमान कोहली ड्रग केस:अदालत ने अरमान कोहली को 14 दिनों के लिए जेल भेजा, NCB ने व्हाट्सएप चैट की बरामद

  • एक्टर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा 
  • 1.2 ग्राम कोकीन जब्त
  •  कुछ व्हाट्सएप चैट भी बरामद

मुंबई : ड्रग्स मामले  में गिरफ़्तार हुए बॉलीवुड एक्टर अरमान कोहली की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। अरमान कोहली ड्रग मामले में मुंबई की एक अदालत ने एक्टर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बता दें शनिवार को अरमान को उनके आवास पर ड्रग्स पाए जाने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो  ने गिरफ्तार किया था। पुलिस ने कोहली के घर पर छापा मारा और 1.2 ग्राम कोकीन जब्त किया था। एनसीबी के एक अधिकारी ने कहा है कि वे कोहली के बैंक लेनदेन की भी जांच करेंगे।

अरमान-अजय सिंह के बीच व्हाट्सएप्प चैट भी बरामद
ड्रग पेडलर अजय राजू सिंह उर्फ ​​मामू, 50 और अभिनेता अरमान कोहली की गिरफ्तारी के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) को पता चला कि सिंह के इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट और प्रॉस्टीट्यूशन रैकेट से संबंध थे। ड्रग पुलिस ने दोनों के बीच ड्रग्स की खरीद से जुड़े कुछ व्हाट्सएप चैट भी बरामद किये हैं। सिंह के फोन से बरामद चैट से पता चला है कि वह कोलंबिया और पेरू के लोगों के संपर्क में था, जहां से उसकी सप्लाई आती थी।
बता दें साल 2018 में आबकारी विभाग ने घर पर अधिक शराब की बोतलें रखने पर अरमान कोहली को गिरफ्तार किया था। इसके अलावा अरमान कोहली पर गर्लफ्रेंड नीरू रंधावा को फिजिकल टॉर्चर करने का केस दर्ज किया गया था। हालांकि बाद में नीरू रंधावा ने अरमान कोहली के खिलाफ किए गए केस को वापस ले लिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button