सभी खबरें

बच्चे की चाहत में अन्धविश्वास में फसे दंपत्ति, तांत्रिक ने कहा इंसान की बलि दो, कॉलगर्ल की ले ली जान

ग्वालियर/प्रियंक केशरवानी :- मध्यप्रदेश के ग्वालियर की कॉलगर्ल आरती मिश्रा हत्याकांड का खुलासा आखिर हो गया है. पुलिस ने पूनम की रात हुई इस हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है. आरती की हत्या में तांत्रिक, पति-पत्नी, ननद और उसका लिव इन पार्टनर गिरफ्तार कर लिए गए हैं. ये हत्या बच्चे की चाहत में की गई.दरअसल, कॉलगर्ल आरती की हत्या निसन्तान दंपती ने की थी. आरोपी ममता भदौरिया और पति बेटू भदौरिया शादी के 18 साल बाद भी बच्चे नहीं होने से दुखी थे. दोनों तांत्रिक गिरवर यादव के पास पहुंचे. कई टोने-टोटके किए लेकिन बच्चा नहीं हुआ. अंत में तांत्रिक ने कहा कि पूनम की रात किसी इंसान की बलि दो बच्चा हो जाएगा. ये आइडिया बॉलिवुड की मर्डर-2 फिल्म से आया। 

गौरतलब है कि 20 अक्टूबर को हजीरा थाना के मुरैना रोड पर आरती मिश्रा की लाश मिली थी. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि आरती की गला घोंटकर हत्या की गई है.  पुलिस ने उसके मोबाइल की बातचीत के आधार पर 36 घंटे में मामले को सुलझा लिया. हजीरा पुलिस ने हत्या करने वाले आरोपी ममता भदौरिया, पति बेटू भदौरिया को गिरफ्तार किया. उसके बाद इनकी निशानदेही पर बेटू की बहन मीरा राजावत और उसके लिव इन पार्टनर नीरज परमार को मुरैना जाते वक्त दबोच लिया. तांत्रिक गिरवर यादव को भी पुलिस ने हजीरा में उसके घर से गिरफ्तार किया। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button