सभी खबरें

Coronavirus – 324 भारतीय छात्रों को चीन से भारत लेकर लौटा एयर इंडिया का विमान

नई दिल्ली – चीन में फैले कोरोना वायरस ने देश में हड़कंप मचा रखा हैं। इसी बीच चीन वुहान में फंसे भारतीयों को वहां से निकाल लिया गया हैं। आज सुबह एयर इंडिया (Air India) का डबल डेकर जंबो 747 विमान चीन से 324 भारतीय छात्रों को वापस लेकर भारत लौटा। जानकारी के अनुसार 423 यात्रियों की क्षमता वाला ये विमान सुबह 7:30 बजे भारत पहुंचा। 

बताया जा रहा है कि छात्रों के साथ इस विमान में दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल के 5 डॉक्टरों की टीम भी मौजूद थी। साथ ही मेडिकल सुविधा दिए जाने के सारे इंतजाम विमान में किए गए थे। इसके अलावा इंजीनियर्स और सुरक्षा अधिकारियों की एक टीम भी इस फ्लाइट में मौजूद थी। 

खबरों के मुताबिक चीन से लौटे भारतीय छात्रों को रखने के लिए दिल्ली के पास मानेसर में एक अलग केंद्र बनाया गया हैं। अधिकारियों ने बताया कि भारतीय सेना ने यह केंद्र मानेसर के पास बनाया है जहां छात्रों पर दो सप्ताह तक कुशल चिकित्सकों और सहायक कर्मियों की एक टीम द्वारा किसी संक्रमण को लेकर नजर रखी जाएगी। 

विशेषज्ञों के मुताबिक, ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि चीन से आए किसी भी भारतीय नागरिक के शरीर में संक्रमण का कोई वायरस मौजूद रहा तो इन 2 सप्ताह के दौरान उस वायरस की पहचान रोकथाम और उपचार किया जा सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button