सभी खबरें

चीन में कोरोना वैक्सीन ने गाड़े सफलता के झंडे, वुहान शहर में किया गया ट्रायल, मरीज़ हुए ठीक

चीन : दुनिया भर में फैली कोरोना जैसे गंभीर महामारी से आज देश और दुनिया का हर एक नागरिक लड़ रहा हैं। दुनिया के हर एक नागरिक को अब इसके वैक्सीन का बेसब्री से इंतज़ार हैं। इसी बीच खबर चीन से है, जहां कोरोना वायरस वैक्सीन सफलता के झंडे गाड़ रही हैं। 

द लैंसेट की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन की वैक्सीन Ad5 का ट्रायल वुहान शहर में किया गया। इस वैक्सीन का असर सभी उम्र के समूहों पर जांचा गया। जांच में पता चला कि यह हर उम्र के कोरोना मरीजों के लिए लाभकारी हैं। 

वैज्ञानिकों और डॉक्टरों ने दावा किया है कि ये वैक्सीन इंसानों के लिए सुरक्षित हैं। 

बता दे कि पूरी दुनिया में इस समय कोरोना वायरस की वैक्सीन बनाने को लेकर होड़ मची हुई हैं। लेकिन वैक्सीन को लेकर सबसे ज्यादा काम और ट्रायल चीन में चल रहे हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार चीन की वैक्सीन ने भी इंसानी परीक्षण के दूसरे स्टेज में सफलता हासिल कर ली हैं। फेज-1 में 108 स्वस्थ्य लोगों पर ट्रायल किया गया था। जबकि, दूसरे फेज में इस वैक्सीन को 508 लोगों पर ट्रायल किया गया। जो पूरी तरफ से सफल रहा हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button