सभी खबरें

Corona Update – :एक साथ 9 लोग स्वस्थ होकर घर पहुंचे लेकिन एक पॉजिटिव निकला, स्वास्थ्य विभाग में ख़ुशी कि लहर

मध्यप्रदेश/दमोह से शंकर दुबे की रिपोर्ट – :जिले में जिस तेजी से कोविड-19(Covid) के मरीज बढ़ रहे हैं ,लेकिन अब उनके स्वस्थ होने की दर भी बढ़ने लगी है। प्रदेश में जिस तेजी से कोरोना(Corona) के  मरीज लगातार बढ़ रहे हैं,तो ऐसे में दमोह(Damoh) जिला भी अछूता नहीं रहा है लेकिन इन सबके बीच में अब एक सकारात्मक खबर सामने आई है। दमोह में स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या भी लगातार इजाफा हो रहा है जो प्रदेश में एक अच्छी खबर है ,अभी तक सबसे ज्यादा ठीक हुए है। पिछले 2 दिनों में दमोह जिले में  कोरोना के 9 मरीज स्वस्थ हुए हैं। यह आंकड़ा अन्य जिलों से कहीं सबसे अधिक है।

आज हटा के कोर्ट केयर सेंटर से एक ही परिवार के 6 मरीजों को डिस्चार्ज हो कर घर चले गए है,कहा जाता है कि स्वास्थ्य विभाग और एसडीएम ने पुष्प देकर उनका स्वागत किया इन स्वस्थ होने वाले मरीजों में एक 16 साल का बच्चा भी है। जो को विड केयर सेंटर में भर्ती था।

बताया जा रहा है कि गुडगाँव(Gurgaon) से एक बस में 16 लोग अपने ग्राम रसीलपुर(Rsilpur) आए थे इनमें से जांच के समय पता चला कि एक ही परिवार के 10 लोग  पॉजिटिव हैं जिनमें से 6 लोगों को पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दे दी गई इसके पहले दो तथा एक और मरीज को एक दिन पहले ही छुट्टी दी गई थी इस तरह दमोह जिले में स्वस्थ होने वाली मरीजों की संख्या 9 हो गई है जबकि आज 1 और मरीज  पॉजिटिव  आया है इस प्रकार से 26 मरीजों में से मरीज स्वस्थ हुए है तथा 15 लोगों का कोर्ट केयर सेंटर में उपचार चल रहा है । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ तुलसा ठाकुर(Dr.Thulsa thakur) ने बताया कि जिस तेजी से मरीज स्वस्थ हो रही है यह एक सकारात्मकता भरा संदेश है तथा उम्मीद की जा सकती है कि आगे भी और मरीज स्वस्थ होंगे।अभी तक स्वस्थ होने की यह दर प्रदेश में सर्वाधिक है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button