सभी खबरें

Corona Update : जबलपुर में मिले चार नए कोरोना पॉजिटिव मरीज , संक्रमित मरीज़ों का आंकड़ा बढ़कर हुआ अब ये

मध्यप्रदेश/जबलपुर(Jabalpur) – : जबलपुर में कोरोना(Corona) वायरस पॉजिटिव की संख्या 190 हो गई है। अब तक 9 लोगों की मौत हो गई है और 114 मरीज स्वस्थ होकर लौट गए हैं। शहर में कोरोना के 67 फ़िलहाल एक्टिव केस हैं। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के वायरोलॉजी लैब(Biology lab) से  मिली 32 सैंपल की जांच रिपोर्ट में 2 कोरोना पॉजिटिव मिले। इसके बाद  दुबारा आईसीएमआर(ICMR) लैब से आई 74 सैंपल की जांच रिपोर्ट में भी 2 मरीज पॉजिटिव पाए गए। कुल मिलाकर इस प्रकार  4 नए मरीज मिलने से जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 190 पर पहुंच गया है। मेडिकल से मिली रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए गए 2 मरीज बहोराबाग रद्दी चौकी के हैं।

और आई रिपोर्ट में पॉजिटिव मिले मरीजों में एक मोतीलाल(Motilal) क्षेत्र की 19 साल की लड़की है और दूसरा कुंडम(Kundam) तहसील के ग्राम तौरी का 30 साल का युवक शामिल है। यह युवक 14 मई को इंदौर(Indore) से आया था, तभी से यह कुंडम स्थित हॉस्टल में क्वारंटीन था।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button