सभी खबरें
कोरोना ने ली उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश की जान, देश में पहली हाइप्रोफाइल मौत
![](https://thelokniti.com/wp-content/uploads/2022/05/1588475370_20200503_083641.jpg)
छत्तीसगढ़ – छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एके त्रिपाठी का कोरोना के चलते निधन हो गया हैं। दरअसल, न्यायमूर्ति त्रिपाठी पिछले महीने कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, और एम्स में भर्ती किए जाने के बाद से ही वह आईसीयू में थे। बाद में उन्हें ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया था, जहां कल उन्होंने अपने जीवन की अंतिम सांस ली।
सूत्रों के मुताबिक, हालत बिगड़ने के बाद न्यायमूर्ति त्रिपाठी पिछले तीन दिनों से वेंटिलेटर पर थे। वह 62 साल के थे। बता दे कि कोरोना वायरस से संक्रमित उनकी बेटी अभी भी एम्स में भर्ती हैं।
गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस के कारण हुई यह पहली हाईप्रोफाइल मौत हैं।