5 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

Corona Second Wave : शिवराज सरकार का बड़ा फ़ैसला, 4 अगस्त तक इस पर बढ़ाया बैन 

Corona Second Wave : शिवराज सरकार का बड़ा फ़ैसला, 4 अगस्त तक इस पर बढ़ाया बैन 

मध्यप्रदेश/भोपाल : कोरोना की सेकेंड वेव के दौरान मध्यप्रदेश से महाराष्ट्र के लिए बसों के आवागमन पर रोक लगा दी गई थी। हालात सुधरने पर भी एहतियात के तौर पर ये बैन लगातार बढ़ाया जा रहा हैं। अभी 28 जुलाई तक बसों के आने जाने पर प्रतिबंध जिसे अब बढ़ाकर 4 अगस्त कर दिया गया हैं। परिवहन विभाग ने आदेश जारी कर दिया हैं। ये

नए आदेश के अनुसार प्रदेश से कोई बस न तो महाराष्ट्र जाएगी और न ही वहां से कोई बस प्रदेश में आएगी। कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए परिवहन विभाग ने ये निर्णय लिया हैं। इससे पहले छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान से बसों के आने-जाने पर भी रोक लगी थी, लेकिन उसे हटा लिया गया हैं। विभाग ने क्षेत्रीय उप परिवहन आयुक्त और जिला परिवहन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कोरोना वायरस के व्यापक संक्रमण पर प्रभावी रोकथाम को लोकहित में जरूरी बताया। इसलिए मध्य प्रदेश में महाराष्ट्र राज्य से बस परिवहन सेवा को स्थगित किया गया हैं। 

बता दे कि रोक अगले आदेश तक जारी रहेगी। इस दौरान इन यात्री बसों के संचालन के दौरान बस मालिकों को कोरोना गाइड लाइन का पालन खुद भी करना होगा और साथ ही यात्रियों को भी इसका पालन कराना होगा। यदि कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं किया गया तो परिवहन विभाग की टीम उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करेगी। 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।