27 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

Chhindwara Corona Update : छिंदवाड़ा पहुंचा कोरोना वायरस ,मिला पहला संक्रमित व्यक्ति

अभी तक व्यक्ति की पहचान नहीं हुई है उजागर

Chhindwara News ,Gautam Kumar

छिंदवाड़ा में पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज़ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। यहां के गुलाबरा में रहने वाला एक युवक कोरोना पॉजिटिव ।

इसके पहले छिंदवाड़ा से भेजे गए 11 सैम्पल नेगेटिव निकले थे। बहरहाल प्रशासन ने सभी तरह के आवागमन पर पूरी तरह रोक लगाई है।

11 लोगों का सैंपल भेजा गया था

इससे पहले नोवेल कोरोना वायरस संक्रमण के 11 संदिग्ध सामने आये थे। मंगलवार को प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हडक़म्प मच गया था। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सभी संदिग्धों को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में पहुंचाया गया था। मेडिकल जांच के बाद सभी के सेम्पल जांच के लिए जबलपुर स्थित आइसीएमआर सेंटर भेजे गए थे। 
 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।