सभी खबरें

Corona Latest Update:- कोरोनावायरस मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 125101, इतने हैं एक्टिव केसेस

Corona Latest Update:- कोरोनावायरस मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 125101, इतने हैं एक्टिव केसेस 

Bhopal Desk:Garima Srivastav

देश में लगातार कोरोनावायरस(CoronaVirus) मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. इस वक्त 125101 कोरोना संक्रमित मरीज हो चुके हैं. जिसमें 69597 एक्टिव केसेस हैं. तो वहीं अब तक 3720 लोगों की कोरोनावायरस से मौत हो चुकी है. 

 मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर (Ministry of Health And Family Welfare)के अनुसार बीते 24 घंटे में 6654 केस पाए गए. तो है 24 घंटे के अंदर ही 137 लोगों की कोरोनावायरस से मौत हो चुकी है…. 

 केंद्र सरकार(Central Govt.)राज्य सरकार लगातार लोगों से अपील कर रही है कि इस वक्त सभी सोशल डिस्टेंसिंग(Social Distancing) के नियमों का पालन करें…. एवं घर से बाहर कम से कम निकले. 

 इसी बीच मजदूरों (Migrant Labours)का पलायन भी जारी है. मजदूरों को एक राज्य से दूसरे राज्य श्रमिक स्पेशल ट्रेन के माध्यम से पहुंचाया जा रहा है. तो वहीं लाखों की संख्या में मजदूर पैदल साइकिल से पलायन कर रहे हैं. इससे देश पर कुर्बान हुआ है इसका खतरा और भी मंडरा रहा है. 

 दूसरी तरफ सरकार ने 25 मई से घरेलू उड़ान(Domestic Flights) शुरू करने की घोषणा कर दी है. घरेलू उड़ान मैं यात्रा करने के दौरान सभी यात्रियों को मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप(Aarogya Setu App) डाउनलोड करना होगा…. स्वास्थ्य विभाग(Health Department) के ग्रीन सिग्नल के बाद ही कोई भी यात्री हवाई सफर तय कर सकेंगे. 

 एक तरफ कोरोनावायरस का खतरा तो दूसरी तरफ Cyclone ने देश में तबाही मचा रखी है. पश्चिम बंगाल और उड़ीसा  में तूफान ने अपना कहर बरपाया… जिसके बाद कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल की स्थिति देखने गए थे. साथ ही उन्होंने 1000 करोड़ रुपए पश्चिम बंगाल सरकार को देने का ऐलान किया है. 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button