Corona Latest Update:- दो लाख के करीब में पहुंचता कोरोना का मीटर,
.jpeg)
Corona Latest Update:- दो लाख के करीब में पहुंचता कोरोना का मीटर,
Bhopal Desk: Garima Srivastav
कोरोनावायरस महामारी (Corona Virus Pandemic)का खतरा दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है अब यह आंकड़ा दो लाख के करीब में पहुंच चुका है. बीते 1 हफ्ते में कोरोनावायरस मीटर तेजी से हाई हुआ है.
देश में पिछले 24 घंटे में 8171 मामले सामने आए हैं. तो ही बीते 24 घंटे के अंतराल में ही 204 लोगों की मौत हो चुकी है. कोरोनावायरस में मरीजों की संख्या 1 लाख 98 हजार 706 तक पहुंच चुकी हैं. तो वहीं 95526 लोगों को कोरोनावायरस संक्रमण से रिकवर किया गया है. जबकि अब तक कुल 5598 लोगों की इस संक्रमण से मौत हो चुकी है.
दूसरी तरफ अब पटरियों पर रेल दौड़नी भी शुरू हो गई है.
काफी हद तक मजदूरों की घर वापसी हो गई है. फिल्म जगत के अभिनेता सोनू सूद जगह जगह पर लोगों की मदद कर रहे हैं. उनके द्वारा बस, ट्रेन और प्लेन से लोगों को घर पहुंचाया जा रहा है.
सभी इसी आस में बैठे हैं कि कब कोरोनावायरस संक्रमण खत्म होगा. और कब सबकी जिंदगी की गाड़ी पटरी पर दौड़ेगी.




