सभी खबरें

प्रदेश में बढ़ता Corona संक्रमण, भोपाल में मिले 2 नए केस, जिला प्रशासन अलर्ट पर 

भोपाल : मध्यप्रदेश के कुछ जिलों में एक बार फिर कोरोना का संक्रमण बढ़ा हैं। प्रदेश में पिछले एक हफ्ते से लगातार एक्टिव केस घट रहे हैं। वर्तमान में यह संख्या 131 पर आ गई है। 6 अगस्त को एक्टिव केस 158 थे। बीते चौबीस घंटे के दौरान गुरुवार को कोरोना के 9 नए केस मिले हैं। जिले से मिली जानकारी के अनुसार ग्वालियर में 3 संक्रमित मिले हैं। इंदौर में 3, भोपाल में 2, जबलपुर में 1 पॉजिटिव मिला है। 

प्रदेश में पिछले 5 दिनों में चारों बड़े शहरों भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर में 36 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें सबसे ज्यादा इंदौर में 15, भोपाल में 11, जबलपुर में 6 और ग्वालियर में 4 केस मिले हैं। प्रदेश में पॉजिटिव प्रकरणों के प्रतिशत पिछले एक हफ्ते से स्थिर बना हुआ है। पॉजिटिव प्रकरणों का प्रतिशत 0.01 पर है।

भोपाल में मिले 2 नए मामले 

भोपाल में संक्रमण का एक भी केस नहीं मिलने के अगले दिन 2 नए संक्रमित मिले हैं। इसमें नेहरू नगर में एक महिला और जहांगीराबाद में एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। नेहरू नगर में संक्रमित महिला एक सरकारी अस्पताल के डॉक्टर की पत्नी है। इसके कुछ दिन पहले डॉक्टर के परिवार में एक अन्य केस मिला था। इसके बाद कॉन्टैक्ट ट्रैसिंग में उनकी पत्नी भी संक्रमित मिली हैं। वहीं, दूसरा मामला जहांगीराबाद का है। यहां रेंडम टेस्टिंग में एक पॉजिटिव मिला है। स्वास्थ्य विभाग कॉन्टैक्ट ट्रैसिंग करा रहा है।

जिला प्रशासन ने शुरू की तैयारी 

राजधानी भोपाल में कोरोना के नए मामले सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। गुरुवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में तीसरी लहर को देखते हुए लगभग 9500 बेड तैयार किए गए हैं। इसमें 2 हजार 500 आइसीयू बेड रहेंगे। इसके अलावा 15 ऑक्सीजन प्लांट भी लग रहे हैं। जिनकी क्षमता 16 से 20 मीट्रिक टन प्रतिदिन उपलब्ध रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button