Corona Latest Update:- कोरोना की उछाल, बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 69 हजार से ज्यादा मरीज बढ़े
.jpeg)
Corona Latest Update:- कोरोना की उछाल, बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 69 हजार से ज्यादा मरीज बढ़े
कोरोनावायरस तेजी से रफ्तार पकड़ती जा रही है हालांकि मृत्यु दर घटा है और रिकवरी की रेट में इजाफा हुआ है.. बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 69 हज़ार 196 मरीज बढ़े.वहीं 24 घंटे के अंदर 59935 मरीज ठीक हुए हैं. जबकि 979 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है. बीते 20 दिनों के आंकड़े को देखा जाए तो 20 दिन के अंदर तेजी से मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है.11 लाख 38 हज़ार 768 मरीज़ मिले हैं और इसी दौरान 10 लाख 520 मरीज़ ठीक भी हुए हैं.
बीते 24 घंटे में महाराष्ट्र में रिकॉर्ड 13165 के सामने आए हैं. महाराष्ट्र में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 1.37लाख हो गई है.
राजस्थान में बीते 24 घंटे में 1312 केस मिले हैं.
वही उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे के अंदर 5076 नए मामले सामने आए हैं. उत्तर प्रदेश में अब तक 167510 केस हो चुके हैं
बात मध्यप्रदेश की करें तो प्रदेश में अभी भी कोरोना का संक्रमण तेज़ी के साथ फैल रहा हैं। हर रोज़ प्रदेश में कोरोना के 800-900 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। बात करे बीते 24 घंटे की तो यहां 976 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 48 हजार 351 हो गई।
राजधानी भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर ये चार महानगर ऐसे है जहां हर रोज़ ज़्यादा मामले सामने आ रहे हैं। जिलेवार समीक्षा में पाया गया कि इंदौर जिले में 179, भोपाल में 114, ग्वालियर में 97 और जबलपुर में 91 नए मामले सामने आए हैं। जबकि अन्य जिलों में भी कोरोना संक्रमित मरीज़ मिले हैं।
हालांकि, राहत की बात ये है कि प्रदेश में अब तक 36 हजार 475 मरीज कोरोना से स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश की रिकवरी रेट 75.4 प्रतिशत हैं। प्रदेश में कोरोना एक्टिव मरीज 10 हजार 717 हैं तथा तुलनात्मक दृष्टि से देश में मध्यप्रदेश का 16वां स्थान हैं।


.jpeg)

