सभी खबरें

कोरोना संकट के बीच सरकार ने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को सौंपी ये बड़ी ज़िम्मेदारी

मध्यप्रदेश/भोपाल – कोरोना काल के दौरान भी राज्य की शिवराज सरकार अपने नेताओं, मंत्रियों को नई नई ज़िम्मेदारी सौपने से बाज़ नहीं आ रहीं हैं। जहां एक तरफ प्रदेश के अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी, रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाज़ारी सहित जीवनरक्षक मानी जानी वाली दवाओं की चोरी हो रहीं है तो वहीं दूसरी तरफ सरकार अपने मंत्रियों को बड़ी बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपने का काम कर रहीं हैं।

बता दे कि प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को राज्य शासन ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी हैं जहां राज्य शासन की तरफ से गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को सरकार का प्रवक्ता नियुक्त किया गया हैं। इस मामले में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। जहां नरोत्तम मिश्रा को राज्य शासन के अधिकृत प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।

कोरोना काल के दौरान यदि सरकार ने मंत्री जी को ये ज़िम्मेदारी न सौंपने के बजाए अस्पतालों की व्यस्थाओं को दुरुस्त करने, ऑक्सीजन की कमी को दूर करने और लोगों की जान बचाने का प्रयास किया होता तो शायद बात कुछ और होती।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button