MP में जानलेवा हुआ कोरोना: भोपाल में कोविड से एक मरीज की मौत, 24 घंटे में 51 नए केस आये सामने

विपिन प्रताप सिंह, भोपाल। मध्य प्रदेश में एक बार फिर कोरोना का डर सताने लगा है। भोपाल में कोरोना से एक मरीज की मौत हुई है। जिससे हड़कंप मचा हुआ है। वहीं पिछले 24 घंटे में 51 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इसी के साथ प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या 256 पहुंच गई है।

इन जिलों में मिले इतने मरीज
राजधानी भोपाल कोरोना का हॉटस्पॉट बनाता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, आज यहां 17 मरीज मिले है, जबकि एक मरीज की मौत हुई है। वहीं इंदौर में 12, जबलपुर में 5, ग्वालियर में 2, नर्मदापुरम में 4, रायसेन में 1, राजगढ़ में 6 कोरोना के मरीज मिले हैं।

Exit mobile version