खोजें

काली पोस्टर पर बढ़ता विवाद : अब संत कालीचरण महाराज ने डायरेक्टर लीना मानिकमेकलाई को घेरा, कह डाली ये बात

प्रकाशित:
अपडेट:
लेखक: Editor_Lokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

इंदौर : डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली का विवादित पोस्टर इस समय देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। फिल्म डायरेक्टर लीना मनिकमेकलाई पर नेताओं के साथ साथ संत भी हमलावर है। अब इस विवादित पोस्टर पर संत कालीचरण महाराज का बड़ा बयान सामने आया है।

संत कालीचरण महाराज ने कहा की वो काली की डायरेक्टर लीना मानिकमेकलाई और महुआ मोइत्रा के खिलाफ पुलिस को शिकायत दर्ज कराने जा रहे है, इसके साथ ही उन्होंने हिंदूवादी संगठनों के साथ ही मंदिर के पुजारियों से मांग की है कि वो अपने थाना क्षेत्रों में शिकायत दर्ज कराएं।

उन्होंने फिल्म की डायरेक्टर को चुड़ैल कहना भी बेमानी बताते हुए कहा कि संवैधानिक तरीके से सभी को विरोध करना चाहिए, क्योंकि ये हिंदू देवी देवताओं का अपमान है। उन्होंने कहा काली माँ का बेटा आह्वान कर रहा है कि माँ जगदम्बा के अपमान का बदला लो।

वहीं, महुआ मोहित्रा के दोनों विवादित ट्वीट पर संत कालीचरण महाराज ने कहा कि हम सहते है इसलिए वो करते है और हमे सहनशीलता का त्याग करना चाहिए।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि हिंदू कट्टर हो रहा है उसी का परिणाम है कि राम मंदिर हाथ मे आ गया और धारा 370 हट गई क्योंकि हिंदू कट्टर हिंदूवादी होकर एक ही राजा को सरकार में बार-बार बैठा रहा है। जबकि, पीएम मोदी का नाम न लेते हुए उन्होंने कहा कि वो तीसरी बार सत्ता में बैठेंगे तो काशी और मथुरा हाथ मे आ जायेगा।

Exit mobile version