उदयपुर घटना का BJP से कनेक्शन? कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान, कही ये बात

इंदौर : मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में अंतिम दौर में तूफानी सभाएं करने के बाद बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मैं देश के लिए राष्ट्रीय महासचिव हूं लेकिन इंदौर के लिए भाजपा का एक छोटा सा कार्यकर्ता हूं। इंदौर गलत हाथों में न चला जाए इसलिए मैं कहीं भी रहूं, यहां की चिंता करता रहता हूं।
वहीं, कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी संजय शुक्ला के खुद खर्चे पर पांच ओवरब्रिज बनाने की घोषणा को लेकर उन्होंने कहा कि ये बचकाना बयान है। राजनीति में ऐसा संभव नहीं है। शुक्ला अपने ट्राले ही बंद कर दें तो शहर का ट्रैफिक सुधर जाएगा।
इधर, उदयपुर घटना में भाजपा कनेक्शन को लेकर विजयवर्गीय ने सफाई देते हुए कहा कि ये सुनियोजित षड्यंत्र है। हमारे यहां ऑनलाइन सदस्यता मिल जाती है, इसलिए पहले आरोपियों ने सदस्यता ली। नेताओं के साथ फोटो खिंचवाए फिर घटना को अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि यूपी में ये हुआ होता तो अब तक बुलडोजर चल गए होते।
इसके अलावा मदरसों को लेकर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मदरसों में कुरान के साथ कंप्यूटर की शिक्षा दी जाए। उन्होंने कहा कि मदरसों में पढ़ने वाले बच्चे डॉक्टर इंजीनियर नहीं बन पाते हैं। हम चाहते हैं कि मदरसों के बच्चे भी डॉक्टर इंजीनियर बने, ऐसी शिक्षा वहां देनी चाहिए।




