सभी खबरें

कांग्रेस कार्य समिति की बैठक आज, गांधी परिवार देगा इस्तीफा? रणदीप सुरजेवाला का बड़ा बयान

नई दिल्ली : हालिया विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद आज शाम 4 बजे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक बुलाई है। इस बैठक में पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में कांग्रेस को मिली शिकस्त की समीक्षा और आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस कार्य समिति में शामिल ‘जी 23′ के नेता सीडब्ल्यूसी की बैठक में चुनावी हार का मुद्दा और पार्टी संगठन में जरूरी बदलाव और जवाब देही सुनिश्चित करने की अपनी पुरानी मांग उठा सकते हैं।

इसी बीच ये खबर भी सामने आई थी के गांधी परिवार सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा अपने शीर्ष निर्णय लेने वाले निकाय अपने शीर्ष निर्णय लेने वाले निकाय कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की आज होने वाली बैठक में इस्तीफा देने जा रहे हैं।

लेकिन इस बात पर कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस्तीफे की खबरों को पूरी तरह से अनुचित एवं गलत बताया है। 

मालूम हो कि साल 2020 में कांग्रेस के ‘जी 23’ समूह में शामिल नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कांग्रेस में सक्रिय अध्यक्ष और संगठन में आमूल-चूल परिवर्तन की मांग की थी। कहा जा रहा है कि आज होने वाली इस बैठक में इसको लेकर कोई बड़ा फ़ैसला लिया जा सकता है। 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button