बीजेपी के प्रेस कांफ्रेंस में हुआ कांग्रेस का गुणगानः पीछे खड़े कार्यकर्ता ने कमलनाथ की योजनाओं का किया बखान; Video

अशोक नगर। मध्यप्रदेश में चुआव की तैयारी शुरू हो गई है। इसी बीच रविवार को एक बीजेपी नेता पार्टी की उपलब्धियों का बखान कर रहे थे। इसी दौरान पीछे खड़े एक सामाजिक कार्यकर्ता ने कांग्रेस के 15 महीने की कमलनाथ सरकार की उपलब्धियों का बखान शुरू कर दिया। कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त बीजेपी नेता शैतान सिंह पाल, समाज के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। तभी कार्यकर्ता सुरेश पाल ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि कमलनाथ सरकार के 15 माह का कार्यकाल बीजेपी से बेहतर रहा। उन्होंने दिव्यांगों के 300 से बढ़ाकर 600 रुपये पेंशन सहित 1000 गौशाला खुलवाने की बात कही। उन्होंने जोर देकर कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उनके इतना कहते ही शैतान सिंह पाल सहित अन्य बीजेपी पदाधिकारी अवाक रह गए। नेता ने बीच में टोकते हुए उस सामाजिक कार्यकर्ता को कांग्रेस विचारधारा का बता दिया। इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि पत्रकारों ने जब कैबिनेट मंत्री से कांग्रेस सरकार आने की बात पूछी, तब उन्होंने कहा कि एक भी व्यक्ति ऐसा बता दो जो कांग्रेस सरकार आने की बात कह रहा हो..? इसी के बाद सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश पाल ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कमलनाथ की योजनाओं का गुणगान कर दिया।

Exit mobile version