मप्र विधानसभा सत्र:-कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया आरोप, सहकारी सोसायटी के नाम पर चिटफंड का चल रहा है अवैध कारोबार,

मप्र विधानसभा सत्र:-कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया आरोप, सहकारी सोसायटी के नाम पर चिटफंड का चल रहा है अवैध कारोबार,
मध्यप्रदेश में बजट सत्र चल रहा है आज बजट सत्र का चौथा दिन है कल पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा को लेकर संसद में हंगामा मजा था जिसके बाद कांग्रेस विधायकों ने वॉकआउट कर दिया था और विधानसभा के सामने महात्मा गांधी के मूर्ति के सामने बैठकर धरना प्रदर्शन कर रहे थे इसके साथ ही कांग्रेस नेताओं ने नारेबाजी की.
आज बजट सत्र का चौथा दिन है. गुरुवार को कांग्रेस चिटफंड कंपनियों के मामले उठाकर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी में है कांग्रेस का आरोप है कि प्रदेश में सहकारी सोसायटी बनाकर चिटफंड का अवैध कारोबार चलाया जा रहा है. हालांकि इस अवैध कारोबार को लेकर जबलपुर छतरपुर टीकमगढ़ समेत कई जिलों में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई भी की है.
कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक डॉ गोविंद सिंह ने ग्वालियर में सहकारी सोसायटी के माध्यम से चिटफंड का अवैध कारोबार होने के मामले में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाया है.
मामले में सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया जवाब देंगे.



.jpeg)
