ताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

कांग्रेस ने शुरू की मिशन 2023 की तैयारी

भोपाल। मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी राजनैतिक पार्टियों ने अपनी चुनावी तैयारियां शुरू कर दी है। जिसके चलते आज PCC अध्यक्ष कमलनाथ के निवास पर विधानसभा चुनाव वचन पत्र समिति की बैठक हुई। जिसमें वचन पत्र समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, कांतिलाल भूरिया, सज्जन वर्मा सहित तमाम नेता मौजूद रहे।

बैठक में वचन पत्र के निर्माण को लेकर मंत्रणा हुई। साथ ही मिशन 2023 की तकरार के बीच कांग्रेस एक्टिव हो गई है। समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए योजनाएं वचन पत्र में जोड़ने पर विचार किया गया। बैठक में 2 वचन पत्र तैयार करने पर विचार किया गया। जिसमें एक सामान्य और एक महिलाओं के लिए विशेषकर प्रियदर्शिनी वचन पत्र कांग्रेस तैयार करेगी। बैठक में वचन पत्र के लिए 10 उपसमिति बनाई गई है। 10 उप समितियों को अलग अलग विभागों-वर्गों की जिम्मेदारी दी गई है। एक महीने बाद सभी उपसमितियों की फिर बैठक होगी। बैठक में सभी उपसमितियों को बिंदुवार अपने – अपने विभागों-वर्गों के लिए जानकारी देना होगी। इन जानकारियों के माध्यम से घोषणा पत्र का ड्राफ्ट तैयार होगा। बता दें कि वचन पत्र के लिए उपसमितियों में कांग्रेस की वरिष्ठ नेताओं को अध्यक्ष बनाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button