सभी खबरें

सोनिया भारद्वाज सुसाइड मामला: कांग्रेस का कहना उमंग सिंघार पर FIR है बड़ी राजनीति

सोनिया भारद्वाज सुसाइड मामला: कांग्रेस का कहना उमंग सिंगार पर FIR है बड़ी राजनीति

 

भोपाल:- पूर्व वन मंत्री और कांग्रेस के विधायक की महिला मित्र सोनिया भारद्वाज ने भोपाल ने वन मंत्री उमंग सिंगार के शाहपुरा निवास पर आत्महत्या कर ली.

 आत्महत्या मामले में पुलिस ने उमंग सिंघार पर एफ आई आर दर्ज की थी जिसके बाद अब पुलिस पर कई सवाल खड़े होने लगे है. महिला ने अपने सुसाइड नोट (Suicide Note) में उमंग सिंघार के इग्नोर करने का जिक्र तो किया है लेकिन यह बात भी स्पष्ट लिखी है कि 'मैं जो कुछ भी कर रही हूं अपनी मर्जी से कर रही हूं. किसी की कोई गलती नहीं है…'

बताते चलें कि पुलिस ने उमंग सिंघार पर FIR दर्ज़ की है. जिसके बाद congress ने पुलिस की कार्रवाई पर बड़े सवाल किये हैं.

सुसाइड नोट में लिखी ये बात:-

अब मैं और सहन नहीं कर सकती. मैंने अपनी तरफ से सब कुछ किया पर उमंग का गुस्सा बहुत ज्यादा है. मुझे डर लगता है. वो मुझे अपनी लाइफ में जगह नहीं देना चाहता. उसकी किसी भी चीज को टच करो तो उसको बुरा लगता है. इस बार भी मैं ही जबरदस्ती भोपाल आई. वो तो चाहता ही नहीं था कि मैं भोपाल आऊं. आर्यन सॉरी मैं तेरी लाइफ के लिए कुछ नहीं कर पाई. पूरी लाइफ ट्राई किया आर्यन की लाइफ सेट नहीं कर पाई. मैं जो कुछ भी कर रही हूं अपनी मर्जी से कर रही हूं. किसी की कोई गलती नहीं है. उमंग आपके साथ मैंने सोचा था लाइफ सेट हो जाएगी. आई लव यू. कोशिश की एडजस्ट करने की पर आपने जगह ना दी मुझे अपनी लाइफ में. आर्यन सॉरी आई लव यू….

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button