सभी खबरें

ग्वालियर चंबल में "महाराज" को रोकने की तैयारी में कांग्रेस, तैयार किया ये बड़ा प्लान

भोपाल : साल 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में इसकी तैयारियां तेज़ कर दी है। कांग्रेस की नज़र एक बार फिर ग्वालियर चंबल अंचल में है। दरअसल, 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को ग्वालियर चंबल अंचल में सबसे ज्यादा सीटें हासिल हुई थीं। यहां कांग्रेस के खाते में 26 सीटें गई थीं। इसके पीछे ज्योतिरादित्य सिंधिया बड़ा फैक्टर थे। लेकिन इस बार माहौल बदला है। ज्योतिरादित्य सिंधिया जो 2018 में कांग्रेस का चेहरा थे अब वह बीजेपी का बड़ा चेहरा हैं।

यहीं वजह है कि कांग्रेस ने 2023 के लिए ग्वालियर चंबल में सिंधिया की घेराबंदी का प्लान तैयार किया है। कांग्रेस किसी एक चेहरे के सहारे नहीं बल्कि जॉइंट फोर्स के जरिए सिंधिया की घेराबंदी करने उतर रही है। जॉइंट फोर्स के सहारे कांग्रेस 2018 के नतीजों को दोहराने की कोशिश में है।

मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस ने ग्वालियर चंबल में कांग्रेस नेता डॉक्टर गोविंद सिंह, दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास रावत, पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव, फूल सिंह बरैया, के पी सिंह के जरिए सिंधिया को घेरने की तैयारी कर ली है. वहीं, प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने भी ग्वालियर का दौरा कर पार्टी नेताओं को ग्वालियर चंबल में पार्टी को मजबूत बनाने का मंत्र दिया है।

इधर, पार्टी बदलकर गए सिंधिया कांग्रेस की हर कमजोर और मजबूत नब्ज पहचानते हैं। ऐसे में कांग्रेस का नया प्लान ग्वालियर चंबल में कितना असरदार होता है यह देखना दिलचस्प होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button