शराब नीति पर प्रदेश सरकार को घेरा, कांग्रेस ने उमा भारती के गायब होने के लगाए पोस्टर

इंदौर/प्रियंक केशरवानीः– प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कांग्रेस ने भाजपा घेरना शुरू कर दिया है, सरकार की शराब नितियों के विरोध में कांग्रेस ने पूर्व सीएम उमा भारती के गायब होने के लगाए पोस्टर. शहर के अलग-अलग चौराहों पर पोस्टर लगाकर कांग्रेस ने उमा भारती पर निशाना साधा है। कांग्रेस का कहना है कि शराबबंदी के लिए आंदोलन करने की घोषणा के बाद उमा भारती गायब हो गई है।
दरअसल, उमा भारती ने 15 जनवरी से शराबबंदी को लेकर आंदोलन करने की घोषणा की थी। इसे लेकर इंदौर में कांग्रेस ने मैदान संभालते हुए शहर के प्रमुख चौराहों पर उमा भारती के गायब होने के पोस्टर लगा दिए। और पोस्टर में 7 बार गायब लिखकर उमा को याद दिलाया वादा।
शहर कांग्रेस प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल ने पूर्व सीएम उमा भारती पर निशाना साधते हुए कहा कि पोस्टर लगाने का मुख्य उद्देश्य है कि उन्होंने कहा था कि वे 15 जनवरी से प्रदेश में शराब बंदी को लेकर आंदोलन करने की बात कहीं थी। उन्होंने कहा था कि शराबबंदी को लेकर यदि डंडे भी उठाना पड़े तो वह उठाएंगी। लेकिन उलकी इस घोषणा को उनके ही प्रदेश के सीएम ने दरकिनार करते हुए ऐसे शराब नीति लाई जिसमें शराब सस्ती कर दी गई। साथ ही घर-घर शराब दुकान खोलने के रास्ते भी खोल दिए गए। जिसके बाद उनको उनके वोदों के खिलाफ शहर में यह पोस्टर लगाए गए हैं।



.jpeg)
