सभी खबरें

जीतू पटवारी का सिंधिया पर तंज, कहा एक महाशय 90 दिन से घर पर थे, मलाईदार विभाग पर अब हमारी नज़र

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री व कांग्रेस के दिग्गज विधायक जीतू पटवारी (Jitu Patwari) ने आज पत्रकरवार्ता की। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब से प्रदेश में बीजेपी सरकार (BJP Government) वापस आई है तब से किसानों की आत्महत्या का दौर वापास चालू हो गया हैं। बीजेपी की सरकार आते ही प्रदेश में बेरोज़गारी बढ़ी हैं। 

जीतू पटवारी (Jitu Patwari) ने नाम लिए बिना ही ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि एक महाशय कोरोना को लेकर 90 दिन से घर पर थे। उन्हें इस बात का जबाब देना चाहिए कि किसानों के फसल के पैसे कब दिए जायेगें। जीतू पटवारी (Jitu Patwari) ने उनके इस बयान पर भी पलटवार करा जिसमे सिंधिया ने कहा था की 15 माह में सिर्फ भ्रस्टाचार हुआ हैं। इस पर पटवारी (Jitu Patwari) ने कहा कि वो बोल रहे है कि पिछली सरकार में भ्रस्टाचार था तो ये बताए कि महिला बाल विकास, परिवहन, शिक्षा विभाग में क्या भ्रस्टाचार हुआ हैं ?? 

उन्होंने आगे कहा कि जो मलाईदार विभाग बाटे गए है उन पर हमारा कार्यकर्ता नजर रखेगा। 

फिर प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना (Corona) के कहर पर जीतू पटवारी ने कहा कि मप्र में कोविड (Covid) की बीमारी नंबर 1 पर हैं। वो लोग कहा है जो बोलते थे कि प्रधानमंत्री (Prime Minister) की सूझबूझ से कोरोना पर नियंत्रण हैं। उन्होंने कहा कि मप्र में कई जिलों में वापस लॉक डाउन (Lock Down) लगाने की नोबत आ रही हैं। इस दौरान जीतू पटवारी (Jitu Patwari) ने कहा कि कोविड के बीच मे बीजेपी नेता चुनावी रैली कर रही हैं। 

वहीं, उपचुनाव (By Election) को लेकर जीतू पटवारी ने कहा कि चुनाव आयोग प्रदेश में जल्द से जल्द चुनाव करवाना चाहिए। जिस दिन उपचुनाव चुनाव के परिणाम आएंगे उस दिन इस सरकार (Government) की विदाई हो जाएगी। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button