सभी खबरें

सोनिया गाँधी हुई हॉस्पिटल से डिस्चार्ज, हालत में हुआ सुधार

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी पिछले महीने की 30 जुलाई को सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हुई थी, मिली जानकारी के मुताबिक अपने कुछ रूटीन चेकअप के लिए वे अस्पताल में दाखिल हुई थीं. इसके बाद रविवार दिन में उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया.

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को सर गंगाराम अस्पताल में डिपार्टमेंट ऑफ चेस्ट एंड रेस्पिरेटरी मेडिसिन के चीफ डॉक्टर अरुप कुमार बसु और उनकी टीम की देखरेख में भर्ती कराया गया था. 30 जुलाई को दाखिले के बाद कांग्रेस पार्टी ने एक बयान में कहा था कि सोनिया गांधी रूटीन चेकअप के लिए हॉस्पिटल में भर्ती हुई हैं. बाद में अस्पताल प्रबंधन ने भी हेल्थ बुलेटिन में सोनिया गांधी के स्वस्थ होने की पुष्टि की. बुलेटिन में बताया गया था कि सोनिया गांधी की सेहत में पहले से सुधार है.
आपको बता दें, उनके डिस्चार्ज होने की जानकारी अस्पताल के चेयरमैन (बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट) डॉ. डीएस राणा ने इसकी जानकारी दी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button