कांग्रेस नेता सचिन पायलट बोले – भाजपा इस तरह के हथकंडों से कांग्रेस के नेताओं को डरा नहीं सकती

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने ईडी द्वारा राजस्थान में छापेमारी की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया जताते हुए कहा कि, बीजेपी इस तरह के हथकंडों से कांग्रेस के नेताओं को डरा नहीं सकती। उन्होंने कहा कि, राज्य कांग्रेस के सभी नेता और कार्यकर्ता एकजुटता से साथ खड़े हैं।

आपको बता दें कि, ईडी ने कथित परीक्षा पत्र लीक मामले में धन शोधन जांच के सिलसिले में बृहस्पतिवार को गोविंद सिंह डोटासरा और ओमप्रकाश हुड़ला के परिसरों पर छापे मारे। साथ ही एक अन्य मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को समन दिया गया है।

पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने ‘एक्स’ पर लिखा कि, राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के यहां ईडी की छापेमारी की मैं कठोर शब्दों में निंदा करता हूँ। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत को भी ईडी का समन दिया गया है।

सचिन पायलट ने अपने इस लेख में आगे लिखा कि, बीजेपी इस तरह के हथकंडों से कांग्रेस के नेताओं को डरा नहीं सकती। प्रदेश कांग्रेस के सभी नेता और कार्यकर्ता एकजुटता से साथ खड़े हैं। कांग्रेस नेता के अनुसार, इस प्रकार की कार्रवाई से बीजेपी की घबराहट साफ़ दिखाई देती है, क्योंकि जनता आगामी चुनावों में राजस्थान में फिर कांग्रेस की सरकार लाने का मन बना चुकी है।वहीं ईडी की कार्रवाई के बाद डोटासरा ने ‘एक्स’ पर लिखा,‘‘सत्यमेव जयते।’’

Exit mobile version