सभी खबरें
ग्वालियर में कांग्रेस नेत्री के साथ मनचलों ने की छेड़छाड़, तीन गिरफ्तार

ग्वालियर/प्रियंक केशरवानीः- मध्यप्रदेश के ग्वालियर से एक घटना सामने आई जिससे साफ दिखाई दे रहा है कि मनचलों को पुलिस का कोई खौफ नहीं रह गया है। वह खुले आम अपराधिक हरकतें करते हैं लोगों के साथ बदसलूकी करते हैं। खबर मिली है कि ग्वालियर में कांग्रेस की नेत्री रश्मि पवार से आधी रात में मनचलों ने छेड़छाड़ कर दी। कारोबारी शरद साहू, अभिजीत शिवहरे, राहुल शिवहरे पर छेड़छाड़ कर अश्लील इशारे करने का आरोप लगाया गया है। नेत्री ने जब विरोध किया को युवकों ने उसको धमकाना शुरू कर दिया।
कांग्रेस नेता ने रात में थाने में शिकायत कर दी और सुबह एफआईआर हुई, रश्मि पवार शर्मा NSUI प्रदेशाध्यक्ष रह चुकी हैं। पूर्व मंत्री नारायण सिंह के खिलाफ विधानसभा चुनाव भी लड़ चुकी हैं। पुलिस ने तीनो आरोपीयों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
.jpeg)
.jpeg)


