सभी खबरें

"महाराज" बोले "टाइगर अभी ज़िंदा है", तो "राजा" बोले, कभी मैं और माधवराव करते थे "शेर" का शिकार, लेकिन अब मैं सिर्फ …..

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश में आखिर 100 दिन बाद मंत्रिमंडल का विस्तार हो ही गया। गुरुवार को दिल्ली से बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया भी भोपाल आए, और मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। 

शपथ ग्रहण समारोह के बाद बाहर निकले ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मीडिया से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह पर करारा निशाना साधा।

सिंधिया ने शायराना अंदाज में कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस जनता स भटक गई है, अपने मे सिमट गई हैं। मैं देख रहा हूं 90 दिनों से जो जनता महामारी से जूझ रही है कमलनाथ ओर दिग्विजय सिंह उनकी चिंता नही है उनको मिर्ची इस बात की है कि उनकी कुर्सी चली गई हैं।

इसी बीच बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ये भी कहा कि “टाइगर जिंदा है”। सिंधिया के इस बयान के बाद प्रदेश में खलबली मच गई। जहां एक तरफ ट्विटर पर ट्रोलिंग शुरू हो गई है। वहीं दूसरी तरफ वरिष्ठ दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने भी सिंधिया पर चुटकी ली।

 

 

दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को एक ट्वीट करते हुए कहा कि जब शिकार प्रतिबंधित नहीं था, तब मैं और श्रीमंत माधवराव सिंधिया शेर का शिकार किया करते थे। इंदिरा जी के वाइल्डलाइफ़ कंज़र्वेशन एक्ट लाने के बाद से मैं अब सिर्फ शेर को कैमरे में उतारता हूँ।

दिग्विजय सिंह का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा हैं। लोग इस पर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button