सभी खबरें

दिग्विजय की जनता से अपील, 22 विधायकों को बुरी तरह हराओं, लोकतंत्र बचाओं, क्योंकि अगर ये जीत गए तो ……

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदेश की जनता से भावनात्मक अपील की हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि जल्द ही उपचुनाव होने वाले है, मैं अपील करते हूं कि ऐसे विधायकों को उपचुनाव में हराएं। ताकि दोबारा कोई भी विधायक बिकने को तैयार ना हो और पार्टी भी इससे सबक ले सके।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया से कांग्रेस से बागी हुए 22 विधायकों पर जमकर निशाना साधा हैं। और इन्हीं विधायकों को हराने के लिए उन्होंने जनता से अपील की।

दिग्विजय सिंह ने जनता से कहा कि अगर ये 22 बुरी तरह हार गए तो मध्यप्रदेश और आपका क्षेत्र एक मिसाल बन जायेगा। देश मे कोई भी पार्टी विधायक खरीदने को तैयार नही होगी और कोई विधायक भी बिकने को तैयार नही होगा।

उन्होंने कहा कि ऐसे विधायकों को हराना ज़रूरी हैं। क्योंकि अगर ये जीत गए तो ये परंपरा हर पार्टी में चल पड़ेगी। जनता चुनाव में वोट दे ना दे विधायक खरीदो और सरकार बनाओ। दिग्विजय सिंह ने कहा कि अगर ये विधायक जीत गए, तो गलत परंपरा चल पड़ेगी, विधायकों की मंडी लगेगी बड़े नेता दलाल बन बैठेंगे।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि चाहे आप कांग्रेस समर्थक हो या बीजेपी के इन 22 विधायकों का हराना देश के लोकतंत्र के लिये जरूरी हैं। उन्होंने आगे अपील करते हुए कहा कि इस मैसेज को इतना शेयर करें ताकि उपचुनाव में इनको हरा कर लोकतंत्र को बचाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button