
प्रणय शर्मा, भोपाल। फिल्म आदिपुरुष के दृश्यों और संवादों को लेकर उठे विरोध में अब कांग्रेस पार्टी के नेता भी शामिल हो गए हैं। इस कड़ी में कांग्रेस नेता दीपक जोशी ने आदिपुरुष फिल्म को बैन करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि फिल्म में चित्रण से, डायलॉग से, हमारे आराध्य प्रभु श्री राम का, हमारे पवित्र ग्रंथ रामायण का अपमान किया गया है।
इसके साथ ही फिल्म आदिपुरुष के बहाने उन्हे भाजपा पर निशाना साधने का मौका मिला है। दीपक जोशी ने कहा कि भाजपा के सांसद रवि किशन जी ने क्या देखकर यह फ़िल्म देखने की अपील जनता से की, आखिर कैसे करोड़ो हिन्दुओ की आस्था से खिलवाड़ करती इस फ़िल्म को सेंसर बोर्ड ने मंजूरी दी? फिल्म को बैन करना चाहिए।