नगरीय निकाय चुनाव में चंद्दा इखठ्ठा करने के लिए कैंपेन चला रही है कांग्रेस – मंत्री विश्वास सारंग

मध्यप्रदेश/भोपाल – कांग्रेस ने ज्वाइन सोशल मीडिया कैंपन शुरू किया है जिसमें प्रदेश से लोगों को सोशल मीडिया से जोड़ा जाएगा। पार्टी परीक्षण और इंटरव्यू, ट्रेनिग के बाद लोग को जुड़ेगी। अभी पार्टी ने 1 माह में 60 हज़ार लोग जोड़ने का टारगेट रखा हैं। आज राजधानी भोपाल में पूर्व मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता सज्जन सिंह वर्मा ने ज्वाइन सोशल मीडिया कैंपेन का आगाज़ किया। सज्जन सिंह वर्मा ने बताया कि कांग्रेस पार्टी देशव्यापी कैंपन चला रही है, जिसमे एक लोकसभा से लगभग एक हज़ार लोगों को जोड़ने की तैयारी की जा रही हैं। पहले चरण में देश के 5 लाख लोगो को जोड़े जाने की तैयारी हैं। आज देश भर के सभी राज्यों में इस कैंपन की शुरुआत हों रही हैं।
इधर, कांग्रेस के ज्वाइन सोशल मीडिया कैंपन को लेकर प्रदेश में सियासत का दौर शुरू हो गया हैं। भाजपा ने इस पर तंज कसा हैं। कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस के ज्वाईन सोशल मीडिया कैम्पेन पर तंज कसते हुए कहा है कि कांग्रेस नगरीय निकाय चुनाव में चंद्दा इखठ्ठा करने के लिए कैंपेन चला रही हैं। मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस के दिल्ली मे प्रदर्शन पर कहा कि कांग्रेस सिर्फ हिंदुस्तान का नाम बदनाम कर रही है, किसानों के नाम पर कांग्रेस अपनी रोटियां सेक रही हैं। वहीं, पूर्व सीएम कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि कमलनाथ को अपनी राजनीति बनाये रखना है इसलिए हर एक दो महीने में ऐसा करते रहते हैं अब काग्रेस चुनाव प्रभारियों की बैठक होगी।


.jpeg)

