ग्लोबल गूंजजागते रहोताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

सत्ता में आने के लिए कांग्रेस कर रही झूठे वादे: केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली बोले- 500 में कागज का सिलेंडर भी नही मिलेगा

खरगोन। इस साल के अंत तक मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में दोनों ही पार्टियां प्रदेश की जनता को लुभाने के लिए एक से बढ़कर एक वादे करते नजर आ रही है। इसी दौरान मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रमुख नेता कमलनाथ ने वादा किया है कि उनकी पार्टी राज्य में सत्ता में आने पर गरीब परिवारों को 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर का मुहैया कराएगी। कांग्रेस की इस बात पर तंज कसते हुए केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री रामेश्वर तेली ने कहा कि इस कीमत पर एक ‘कागज का सिलेंडर’ भी उपलब्ध नहीं कराया जा सकता। खरगोन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होने कहा कि कांग्रेस इस तरह की घोषणाएं करेगी क्योंकि वह सरकार में नहीं है। वे सत्ता में आने के लिए ऐसा कहेंगे। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस को पोस्टरों में 500 रुपये में एलपीजी सिलेंडर जैसे बड़े-बड़े का वादा करते हुए देखा है। एक खाली सिलेंडर की कीमत करीब 700-800 रुपये होती है। यहां तक कि 500 रुपये में कागज का सिलेंडर भी नहीं मिलेगा।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली यही नही रुके, आगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस को यदि मौका मिला तो वो देश को भी बेच देगी। तेली ने पेट्रो उत्पादों को जीएसटी में शामिल करने की भी हिमायत की है। ईंधन की कीमतों पर, तेली ने कहा कि मूल्य संवर्धित कर (वैट) के कारण राज्यों में तेल की कीमत अलग-अलग हैं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एकरूपता लाने के लिए पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों को जीएसटी के तहत लाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन, पश्चिम बंगाल और दिल्ली जैसे कुछ राज्य, जो जीएसटी परिषद के सदस्य हैं, ने इस प्रस्ताव का विरोध किया।’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button